लातेहार: जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र से मन को मर्महात करने वाली खबर सामने आई है, जहां एक तीन वर्षीय मासूम खेलने के दौरान नाल में गया और उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार बालूमाथ थाना क्षेत्र के बसिया ग्राम में कल शाम करीब तीन से चार बजे की बीच बसिया निवासी शिवा उरांव के तीन वर्षीय पूत्र अश्विनी कुमार अपने साथियों के साथ खेल रहा था, कि अचानक घर के समीप कुछ दूरी पर नाला में गिर पड़ा। यह खबर आप झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं। जिससे नाले में बहकर वह करीब 100 मीटर की दूरी चला गया।
इधर उसके साथ खेल रहे अन्य बच्चे घर में आकर इसकी जानकारी परिजन दी, जिसके बाद पजिरन जब तक वहां पहुंचते बच्चा करीब 100 मीटर आग जाकर झाड़ियों में फंसा हुआ पाया गया, जिसे तत्काल बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया।
यहां पर डॉक्टर सुरेंद्र कुमार ने जांच उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।