चतरा। हंटरगंज प्रखंड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को बीडीओ निखिल गौरव कमान कश्यप की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित किया।
बैठक में पंचायत समिति सदस्य, मुखिया एवं पंचायत सचिव शामिल हुए। बैठक में मुख्य रूप से इटखोरी में मुख्यमंत्री आगमन को लेकर विचार विमर्श किया गया। साथ ही अबुआ आवास एवं मुख्यमंत्री मंईया योजना के लाभूको की सूची तैयार करने तथा मुख्यमंत्री के द्वारा प्रशास्त्री पत्र वितरण को लेकर जानकारी दी गई। यह खबर आप झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं। इसके अलावा प्रत्येक पंचायत से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सभी को आमंत्रित किया गया।
बैठक में पंचायत सचिव को नही आने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई करने की बात कही गई। बैठक में बीडीओ, प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश कुमार यादव, मुखिया योगेंद्र यादव, संजय सिंह, मदन चौधरी, दुधनाथ यादव,तथा मुखिया प्रतिनिधि सुनील रजक, सोनी देवी, चैतु यादव, सतेन्द्र सिंह, पंचायत समिति सदस्य अरविंद सिंह, लखन दास , कंचन भारती तथा पंचायत सचिव उपस्थित थे।