लातेहार: लातेहार : भाजपा जिला कार्यालय में बुधवार को जिला अध्यक्ष पंकज सिंह की अध्यक्षता में परिवर्तन यात्रा को लेकर कोर कमिटी का बैठक किया गया।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री नगर विकास एवं आवास विभाग तोखन साहू उपस्थित थे, उन्होंने कहा कि लातेहार एवं मनिका विधान सभा चुनाव हमें हर हाल में जितना है इसके लिए भारतीय जनता पार्टी आगामी 25 सितंबर से 28 सितंबर तक लातेहार जिला अंतर्गत दोनों विधानसभा में परिवर्तन यात्रा का आयोजन कर रहा है। यह खबर आप झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी के द्वारा निश्चित रूप से जीत दर्ज किया जाएगा।
साथ ही साथ झारखंड का जो विकास यात्रा रुक सा गया है। उस विकास यात्रा को भारतीय जनता पार्टी कि सरकार उसे आगे बढ़ाएगी एवं जन-जन जन की आकांक्षाओं को पूरा किया जाएगा। कार्यकर्ता 60 दिनों का एक रोडमैप बना लें, और हर घर में हर लोगों से वह चाहे युवा हो वह चाहे महिला हो अन्य जो हमारे जनजातीय भाई बन्धु हैं, उन सभी से मिलना है उनके सुख दुख में शामिल होना है। एवं आने वाले समय में हमें यह दोनों विधानसभा चुनाव भाजपा के झोली में डालना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष पंकज सिंह ने उपस्थित कोर कमेटी के मेम्बरों का परिचय करवाया, तत्पश्चात परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने का मन्त्र दिया ।
मौके पर जिला प्रभारी मुकेश रंजन सिन्हा, विधान सभा प्रभारी मनिका प्रेम सिंह,लातेहार विधानसभा प्रभारी अविनाश वर्मा, मनिका पूर्व विधायक हरीकृष्ण सिंह ,लातेहार पूर्व विधायक प्रकाश राम राम,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अवधेश सिंह चेरों,जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, जिला परिषद सदस्य सरोज देवी जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार दुबे, महामंत्री अमलेश सिंह, महामंत्री बंसी यादव,चेतलाल रामदास, लव कुमार दुबे, ईश्वरी सिंह, कौशल किशोर प्रसाद, मुकेश कुमार पाण्डेय, श्रीमती कल्याणी पाण्डेय, विषुदेव प्रसाद गुप्ता, अनिल सिंह, अश्वनी सिंह,पिंटू रजक, मंगल उरांव, राजीव रंजन पाण्डेय, आनंद कुमार सिंह, प्रमोद प्रसाद,बबन पासवानयुवा मोर्चा जिलाध्यक्ष छोटू राजा एवं कोर कमेटी के सभी मेंबर उपस्थित थे।मंच संचालन जिला महामंत्री बंसी यादव ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री अमलेश सिंह ने किया ।