लातेहार : शहर के नवरंग चौक में बुधवार दर्शन नवयुवक संघ दुर्गा पूजा समिति की बैठक अध्यक्ष सुशील कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में समिति के सक्रिय भूमिका निभाने वाले परमजीत सिंह व नीलेश कुमार के असामयिक निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। यह खबर आप झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं। इसके बाद गत वर्ष के आय-व्यय का हिसाब कोषाध्यक्ष नरेश कुमार अग्रवाल प्रस्तुत किया।
वही सचिव ललित कुमार पांडेय ने पूजा पंडाल की विस्तार से जानकारी दी। सर्वसम्मति से आकर्षक पूजा पंडाल निर्माण, विद्युत साज-सज्जा कराने समेत कई निर्णय लिए गए।
बैठक में समिति के पंकज तिवारी, धनेश सिन्हा, अमरजीत सिंह, मुकेश अग्रवाल, संतोष प्रसाद, अरुण कुमार, मोहित अग्रवाल, अशोक प्रसाद कारू, सुधीर ठाकुर, रवि कुमार, रितेश गिरी, सुभाष महलका, संतोष गुप्ता, विश्वनाथ गुप्ता, शैलेश पांडेय, गुडु प्रसाद, सतीश पाठक समेत कई लोग मौजूद थे।