चतरा। हंटरगंज प्रखण्ड के डाहा पंचायत अंतर्गत ढेबो गांव निवासी दोकलिया देवी के कच्चा मकान बारिश में गिरकर ध्वस्त हो गया। जिससे विधवा महिला दोकलिया देवी का परिवार के सदस्य बेघर हो गए।
भुक्तभोगी दोकलिया देवी ने बताया कि हम घर से बुधवार करीब 9 बजे मजदूरी के लिए सतघरवा गए थे और मेरा घर बारिश में ध्वस्त हो गया। यह खबर आप झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं। फिलहाल भुक्तभोगी परिवार किसी तरह प्लास्टिक लगाकर रह रहे है। भुक्तभोगी ने मुखिया पास आवेदन दिया है लेकिन नतीजा शून्य है।
उसने बताया कि मैं अत्यंत गरीब और विधवा महिला हूं, हम मजदूरी कर जीविकोपार्जन कर रही हूं। ऐसे में मेरे समक्ष भारी समस्या उत्पन्न हो गई है। भुक्तभोगी ने मुखिया, पंचायत सेवक, स्वय सेवक पर आरोप लगाया है कि उक्त लोगों के द्वारा आवास के नाम पर 10 से 20 हजार रूपया मांग की जाती है।
ग्रामीणों ने कहा : ग्रामीणों ने कहा कि दोकलिया अत्यंत गरीब और विधवा महिला है। इसे अबुआ आवास का लाभ मिलना चाहिए। यह किसी प्रकार से मजदूरी कर अपना भरण – पोषण कर रही है। ग्रामीण महिलाओं ने भी मुखिया, पंचायत सेवक, स्वय सेवक पर अवैध वसूली का आरोप लगाया है।
प्रतिनिधियों ने कहा :डाहा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य योगेंद्र यादव बताते हैं कि जनता से लगातार शिकायत मिल रही है की अवैध वसूली हो रही है। लेकिन हम किया करें।हमसभी को दरकिनार किया गया है। हम आमलोगों को जागरुक करते हैं की किसी प्रकार से पैसा नहीं दें। इसे लेकर वार्ड सदस्यो के द्वारा भी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के समक्ष ज्ञापन सौंपा गया है। वार्ड न. (13) के सदस्य अनिल यादव बताते हैं कि हमें भी जनता के माध्यम से लगातार शिकायत मिल रही है। हमलोगो को दरकिनार किया जा रहा है।
बीडीओ ने कहा : हंटरगंज प्रखण्ड विकास पदाधिकारी निखिल कमान गौरव ने मामले को लेकर त्वरित संबंधित आधिकारी से बात कर संज्ञान में लिया और आश्वाशन दिया की महिला को आपदा राहत योजना के तहत 1 लाख 20 हजार दिया जायेगा और आबुआ आवास में अवैध वसूली करने वाले को बकसा नहीं जाएगा।