चतरा। हंटरगंज के पिंडरा गांव के समाजसेवी अनुग्रह नारायण सिंह की मौत गुरुवार को हृदय गति रुक जाने के कारण हो गई।
अनुग्रह नारायण सिंह के मौत पर पूरे प्रखंड में शोक की लहर है। उनके अंतिम दर्शन के लिए पिंडरा गांव स्थित उनके पैतृक घर पर लोगों का भीड़ उमड़ पड़ा। यह खबर आप झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं। निधन की खबर मिलने के बाद पूर्व विधायक जनार्दन पासवान, प्राचार्य प्रोफेसर जैनेंद्र कुमार सिंह, समाजसेवी प्रेम सिंह, अरुण कुमार सिंह, आशुतोष कुमार, विजय सिंह सहित काफी संख्या में लोग दिगंवत अनुग्रह नारायण सिंह के घर पहुंचे और उनका अंतिम दर्शन किया और उनकी मौत पर शोक संवेदना प्रकट किया।
उनका अंतिम संस्कार निरंजना नदी में किया जाएगा।