महुआडांड़ : झारखंड के प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों में से एक नेतरहाट में पिछले तीन दिनों से हो रही भारी बारिश लोगों के समक्ष बड़ी परेशानी और चुनौती लेकर आया।
इस दौरान कई जगहों पर पेड़ गिरने भूस्खलन जैसी घटनाओं के कारण आवागमन बाधित रहा वहीं इस भारी बारिश में कई लोगों के आशियाने भी उजड़ गए। नेतरहाट स्थित लेबर क्वार्टर में बारिश के कारण 10 पॉइंन के पेड़ गिरे। यह खबर आप झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं। जिसमें दीपक महली, मनोज महली, सुधीर नायक, शिवा महली, राहुल महली, प्रकाश बड़ाईक, महावीर नायक, संतोष महली का घर ध्वस्त हो गया।
इस दौरान सभी घरों में लोग मौजूद थे। राहत की बात यह रही कि इस दौरान लोगों को शारीरिक क्षती नहीं हुई। हालांकि इस बारिश ने लोगों के सर से का आशियाना छीन लिया जिससे लोग प्लास्टिक तिरपाल लगाकर रहने को मजबूर है। वही बुधवार को मौसम खुलते ही स्थानीय लोगों के द्वारा राहत कार्य भी शुरू कर दिया गया है।
जिसमें अगुवाई करते हुए समाजसेवी पूर्व पंचायत समिति सदस्य अजय कुमार के द्वारा अपनी जेसीबी लगाकर जगह-जगह पर पेड़ झरिया हटाते हुए सफाई करने का का कार्य किया जा रहा है।